फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के सोनारी शिवलाल बस्ती वासी जय कुमार दुबे पिछले एक महीने से थाना का चक्कर लगा रहे हैं। गत 5 अप्रैल की रात उसके घर पर माही इंटरप्राइजेज के पदाधिकारी प्रदीप कुमार सोनकर, दीपिका सोनकर पांच अज्ञात असामाजिक तत्वों के साथ पहुंचे और गाली गलौज की।कानूनी नोटिस भेजने पर नाराजगी जाहिर करते हुए जान मारने की धमकी दी और चले गए।

रिलेक्स बार के संचालक जय कुमार दुबे के अनुसार उसने 2018 में प्रदीप सोनकर एवं दीपिका सोनकर को 25 लाख रुपए उधार दिए थे। नहीं देने पर सोनारी कांड संख्या 163/2019 दर्ज किया तो झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर 3 अक्टूबर को 11, 60, 000 रुपए तथा 18 अप्रैल 2023 को दो लाख रुपए दिए। न्यायिक दंडाधिकारी अदनान अकीब के न्यायालय में एक 1 साल के अंदर आठ लाख रुपए लौटाने का इकरारनामा दिया।

सुलह के आधार पर जीआर 150/2021 निष्पादित कर दिया गया। मुकदमा एक बार फिर दर्ज करने की बात कही तो आरोपी प्रदीप सोनकर एवं दीपिका सोनकर ने ₹ आठ लाख का चेक दिया। चेक बाउंस होने पर कानूनी नोटिस भेजा तो आरोपी 5 अज्ञात अपराधकर्मियों के साथ उसके घर पहुंच गए और गाली गलौज कर बोले कि रुपए मिल गया है फिर भी झूठ बोलकर नोटिस भेजता है। जान मार देंगे।

साथ ही 20 मार्च को रकम प्राप्ति रसीद की फोटो कॉपी फेंक कर दिया। देखने पर पता लगा कि प्राप्ति रसीद पर फर्जी हस्ताक्षर मारे हुए हैं। जय कुमार दुबे के अनुसार उसने घटना की जानकारी सोनारी पुलिस को दी है। कार्रवाई नहीं होने पर नगर पुलिस अधीक्षक से भी फ़रियाद की है, किंतु अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। उसे अपनी जान का भय है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version