Breaking News
Jamshedpur Cgpc : सिख विजडम एकेडमी के विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता पर मंथन, बेहतर शिक्षा के लिए बनेगी कार्ययोजना Ranchi/Jamshedpur : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले, सौदान सिंह एवं पवन साईं से की शिष्टाचार मुलाकात Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा साहू ने अग्निकांड पीड़ित सब्जी विक्रेता को भेंट की दो तिरपाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया सहायता का हाथ Jamshedpur : ऑरा रिज़ॉर्ट में ‘रास डांडिया’ का आयोजन, संगीत और गरबा की धुनों पर झूमे लोग Jamshedpur : मानगो में एनएच-33 के निर्माण में सुस्ती पर भड़के विधायक सरयू राय, दशहरा के बाद आंदोलन की चेतावनी Jamshedpur : दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस की अपील, अफवाहों से बचें और डायल 112 पर दें सूचना
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज में “बैटल ऑफ़ द बुक” कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति बढ़ रही रूचि : डॉ सुजाता

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन के पुस्तकालय में “बैटल ऑफ़ द बुक” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में “द मिस्ट्री बुक” थीम पर बैटल ऑफ़ द बुक वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें किसी एक पुस्तक के लिए पक्ष और विपक्ष के रूप में वार्ता की गई। इस कार्यक्रम में मंच संचालिका सौमिनी दास और तृषा सरकार रहीं। प्रत्येक प्रतिभागी को विषय पर अपने विचारों को प्रस्तुत करने के लिए 10 मिनट का समय दिया गया।

छात्रों द्वारा दृष्टिकोण एवं अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया।
सत्र का संचालन सुचारू परिवर्तन और समय प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए किया गया था। निर्णायक मंडल में शिक्षिका डॉ मीनाक्षी चौधरी, स्टूडेंट प्रेसिडेंट एलिजा समड स्टूडेंट सेक्रेटरी रीमा राय शामिल थे।
प्राचार्य डॉक्टर जूही समर्पित ने फीडबैक और अंतर्दृष्टि प्रदान की। मुख्य अतिथि डाॅ सुजाता मित्र के मार्गदर्शन में पिछले 4 महीना में चार बार बैटल ऑफ़ बुक्स कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज लाइब्रेरी में किया गया और इससे छात्रों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ रही है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

डा सुजाता मित्रा ने सुझाव दिया कि 30 मिनट प्रतिदिन यदि 10 दिनों तक बच्चे पढें तो उन्हें पुरस्कृत किया जाये. डाॅ जूही समर्पिता के मार्गदर्शन ने चर्चा को गहराई और समृद्धि प्रदान की। कार्यक्रम में अनेक छात्र छात्राएं पहली बार प्रतिभागी बने थे।

इस कार्यक्रम में बैटल ऑफ़ द बुक के सर्वश्रेष्ठ वक्ता प्रमिला कुमारी और प्रियदर्शी, द्वितीय:- रूपा कुमारी और सुष्मिता, तृतीय स्थान पर:- रुचिका और अनुष्का रहीं।

इसके अलावा बेस्ट वक्त के रूप में रचना वर्मा और इशिका को पुरस्कृत किया गया। इस सत्र का छात्रों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा, जिन्होंने चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया और विषय पर अपने विचार और दृष्टिकोण साझा किए।

डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन की शिक्षिका डॉ मीनाक्षी चौधरी ने छात्रों के इस मनोबल को और प्रेरित किया और उन्हें आगे भी इस तरह का कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. कॉलेज की लाइब्रेरी शिक्षिका काजल महतो और एंजेल मुंडा को इस सफल कार्यक्रम के समापन के लिए धन्यवाद कहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता उप प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल एवं शिक्षक गण के साथ ही सहायक सहकर्मी ने अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर