Jamshedpur : किसानों की गिरफ्तारी पर भड़के भगवान सिंह, कहा- मुग़लों और अंग्रेज़ों से भी ज्यादा विध्वंसकारी है भगवंत मान सरकार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा प्रमुख किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंढेर सहित अन्य को पंजाब-हरियाणा सीमा पर हिरासत में लिए जाने पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की है और कहा कि यहां की सरकार मुगलों और अंग्रेज़ों से ज़्यादा दमनकारी और बदतर है.

बुधवार को रोषपूर्ण बयान जारी कर भगवान सिंह ने कहा कि किसानों के खिलाफ भगवंत मान सरकार का एक्शन बहुत हैरान करने वाला है.
किसान आंदोलन को लेकर भगवंत मान का रुख अचानक बदलाव से वे हैरत में हैं. शंभू और खनोरी बॉर्डर जबरदस्ती खाली करवाए गए और वहाँ किसानों पर पुलिस और बुलडोजर एक्शन, देश के इतिहास का काला दिन है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भगवान सिंह ने कहा लंबे अर्से से अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पंजाब पुलिस ने 19 मार्च को हिरासत में लिया है. डल्लेवाल के साथ साथ किसान मजदूर मोर्चा के प्रमुख सरवन सिंह पंढेर और आंदोलन कर रहे अन्य किसानों को भी मोहाली में हिरासत में ले लिया गया. ये गिरफ्तारी उस वक्त हुई, जब किसान चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद लौट रहे थे. सरकार किसानों की समस्याओं को सुलझाने के बजाय उन्हें किसानों को ही मिटाने में जुटी हुई है. भगवान सिंह ने कहा इस कृत्य की जितनी भर्त्सना की जाए कम हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें