Jamshedpur:12 जुलाई को होगी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, 12 केंद्रों पर कदाचारमुक्त संचालन की तैयारी पूरी

SHARE:

जमशेदपुर पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर में आगामी पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में परीक्षा से जुड़े सभी प्रशासनिक एवं सुरक्षा प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नागेंद्र पासवान ने की।

बैठक में बताया गया कि 12 जुलाई (रविवार) को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

डीडीसी नागेंद्र पासवान ने सभी अधिकारियों को परीक्षा प्रारंभ होने से पहले निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कदाचार की संभावना को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखते हुए परीक्षार्थियों के लिए शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। प्रत्येक परीक्षार्थी की अनिवार्य फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। बिना जांच किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

इसके अलावा प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित परिवहन, वितरण और परीक्षा समाप्ति के बाद सुरक्षित जमा कराने की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। जिला कोषागार से परीक्षा सामग्री के सुरक्षित उठाव एवं वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों और पुलिस बल को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को मिलकर परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें