WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bhubaneswar : स्वतंत्र‌ मीडिया जनता की मांग पर नीतियों में बदलाव का साधन है : रघुवर दास, झारखंड से शैलेंद्र जायसवाल और रितेश कश्यप को मिला राष्ट्रीय गौरव सम्मान, देखें-Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

“देश की आजादी से लेकर जेपी आंदोलन तक में स्वतंत्र मीडिया की भूमिका अहम रही है.मीडिया ने समानता,समाजवाद और आर्थिक उत्थान के विचारों को जन जन तक पहुंचाया है. मीडिया ने भारतीयों को स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने और अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया. 1975 में जेपी आंदोलन के समय मीडिया ने पुनः अपने महत्व को साबित कर दिखाया.

उक्त बातें राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर उड़ीसा के राज्यपाल रघुबर दास ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं.मौका था राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर भुवनेश्वर में नैशनल जर्नलिस्ट वैलफेयर बोर्ड के बैनर तले सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों के सम्मान समारोह का जहां राज्यपाल ने मीडिया की भूमिका की भूरी-भूरी प्रशंसा की. राज्यपाल ने कहा कि जनकल्याण की भावना से ही सच्चा पत्रकार और सच्चा लोकसेवक बनता है. उन्होने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि मीडिया की सीढ़ी से राजनीति में आए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और लालकृष्ण आडवाणी इसका उदाहरण हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads

छोटे और मझोले मीडिया हाउस की प्रशंसा करते हुए दास ने कहा कि देश के बड़े बड़े घोटालों को छोटे पत्र-पत्रिकाओं ने उजागर करने का काम किया जिसका उदाहरण है चारा घोटाला.

पत्रकारों की खबरें ऐतिहासिक आंदोलन की साक्षी- राजा संवाई, कृषि मंत्री

मौके पर बतौर सम्मानित अतिथि उपस्थित उड़ीसा के कृषि मंत्री राजा संवाई ने मीडिया की भूमिका के प्रभाव पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के बड़े बड़े घोटालों और आंदोलन को धार देने में पत्रकारों ने बड़ी कुर्बानी तक दी है.उन्होने हाल के दिनों में मीडिया कवरेज के दौरान विदेशी मीडिया को निशाना बनाए जाने पर हमास और इस्राइल के युद्ध का उदाहरण दिया.अपने संबोधन में मंत्री ने वर्तमान परिस्थितियों में गोदी मीडिया की भूमिका पर सवाल खड़े किए.

पत्रकारों की सुरक्षा और संवर्धन पर सोचे सरकार-प्रीतम भाटिया

AISMJWA के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम भाटिया ने कार्यक्रम में बतौर वक्ता अपने विचार रखते हुए कहा कि देश और राज्यों की सरकारों को पत्रकारों की सुरक्षा और संवर्धन पर काम करने की जरूरत है. भाटिया ने कहा कि देश में रेल यात्रा और‌ हाईवे में टोल पर छूट तो समाप्त कर दिया लेकिन इस देश की युनियन और‌‌ मीडिया हाउस चुप रहे. वे बोले पत्रकारों को बीमा,पेंशन,आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए.

उन्होने प्रेस दिवस पर झारखंड के दो पत्रकार शैलेंद्र जायसवाल बंटी और रितेश कश्यप को राष्ट्रीय गौरव सम्मान मिलना पर शुभकामनाएं दी.मौके पर बंगाल से पत्रकार बिष्णु अग्रवाल, बैंगलोर से पत्रकार रंजन आचार्य को राष्ट्रीय गौरव सम्मान जबकि उड़ीसा से निरंजन रत्न सांवादिक रत्न सम्मान सहित अन्य पत्रकार साथियों को सम्मानित किया गया. NJWB द्वारा उड़ीसा के 40 वयोवृद्ध पत्रकार साथियों को पेंशन प्रदान किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान, राज्यगान और भगवान जगन्नाथ के दीप प्रज्ज्वलित कर की गई.कार्यक्रम को सफल बनाने में पीआईबी, ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन और सीबीसी ने भी सहभागिता दी. NJWB के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदोष पटनायक, महासचिव सनत मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रद्युम्न मोहंती, संतोष पाण्डेय, भागवत त्रिपाठी, पार्थ सारथी जेना, सनातन दलबेहरा ने भी कार्यक्रम के दौरान अपने विचार रखे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर