WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

BIT Sindri : इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग का एचयूआरएल, सिंदरी के औद्योगिक दौरे का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

19 फरवरी को बीआईटी सिंदरी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एच.यू.आर.एल), सिंदरी के औद्योगिक दौरे के दूसरे दिन को सफलतापूर्वक संपन्न किया. यह दौरा छात्रों के लिए औद्योगिक परिवेश में वास्तविक अनुभव प्राप्त करने का एक बेहतरीन अवसर था. छात्रों ने इंजीनियरिंग के व्यावहारिक अनुप्रयोगों को समझा और औद्योगिक प्रक्रियाओं को देखा. बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ. पंकज राय के मार्गदर्शन में आयोजित इस दौरे में फैकल्टी टूर कोऑर्डिनेटर डॉ. एच.सी. वर्मा, प्रो. संजय पाल, प्रो. मणिमाला और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. मो. अबुल कलाम का सक्रिय सहयोग रहा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Firing Case : 11 हमलावरों ने फायरिंग की घटना को दिया अंजाम, सीसीटीवी से हुई पहचान, देखें – video 

Gambhir Car Associate Motion Ads

उद्योग संचालन का व्यावहारिक अनुभव और प्रशिक्षण का मिला अवसर

दौरे के दौरान छात्रों को यूरिया और अमोनिया उत्पादन, औद्योगिक सुरक्षा मानक, पावर प्लांट संचालन और जनरेटर ट्रांसफार्मर सिस्टम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. संयंत्र के विभिन्न अनुभागों का दौरा करते हुए, छात्रों ने औद्योगिक उत्पादन की जटिल प्रक्रियाओं को समझा. एचयूआरएल के असिस्टेंट मैनेजर (एचआर) मंशुल जैन ने छात्रों को संयंत्र संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी और इंटर्नशिप व प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अवसरों पर चर्चा की.

इसे भी पढ़ें : Breaking : एमजीएम के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष के घर नकद समेत छह लाख की चोरी

औद्योगिक शिक्षा में नवाचार और प्रायोगिक शिक्षा का महत्व

इसके अतिरिक्त, डिप्टी मैनेजर प्रतीक सिंह ने छात्रों को प्रायोगिक शिक्षा और नवाचार के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने छात्रों को तकनीकी ज्ञान को बढ़ाने और औद्योगिक परिवर्तनों के साथ अद्यतन रहने के लिए प्रेरित किया. इस दौरे ने छात्रों को औद्योगिक प्रक्रियाओं को समझने का एक अनमोल अवसर प्रदान किया और बीआईटी सिंदरी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने भविष्य में ऐसे और दौरों की योजना बनाने की घोषणा की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर