WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बर्मामाइंस में बढ़ते नशा कारोबार एवं बिगड़ती विधि व्यवस्था के खिलाफ थाना प्रभारी को भाजपा ने दिया ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा के नेतृत्व में बर्मामाइंस थाना में एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से थाना क्षेत्र में चल रहे विभिन्न प्रकार के नशा कारोबार एवं बिगड़ती विधि-व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने थाना प्रभारी दिलीप यादव को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर नशा कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाकर विधि-व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो भारतीय जनता पार्टी द्वारा 15 दिन बाद वृहद आंदोलन किया जाएगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने कहा कि बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाएँ बढ़ती जा रही है। अगर थाना प्रभारी ने इस पर अंकुश नहीं लगाया तो हम इससे उग्र आंदोलन करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, सतवीर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक झा, सूरज सिंह, रविजेंट, सौरभ श्रीवास्तव, राकेश चौधरी, पूर्व महामंत्री राकेश सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नशा मुक्त बर्मामाइंस की मांग करते हुए प्रशासन से शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई की अपील की। थाना प्रभारी ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर