WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ने सोनिया और राहुल गांधी पर लगाए आरोप – आनंद बिहारी दुबे

SHARE:

  • कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए महंगाई और बेरोजगारी पर सवाल उठाए

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर में रविवार को गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस एवं मण्डल कमिटी के तत्वावधान में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस, और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध किया. इस नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि देश में महंगाई अब चरम पर पहुंच चुकी है. उन्होंने कहा कि 2014 में जिन वस्तुओं की कीमतें सस्ती थीं, वही 2025 में दोगुनी या तिगुनी हो गई हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाकर आम जनता की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. इसके साथ ही बेरोजगारी के मुद्दे पर भी उन्होंने केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया और कहा कि सरकार नौकरी के अवसरों को खत्म कर रही है.

इसे भी पढ़ें :  Ranchi : रिम्स भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा, स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका संदिग्ध – अमर कुमार बाउरी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह प्रतिशोध की राजनीति है

आनंद बिहारी दुबे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार महंगाई और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर झूठे आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है. यह आरोपपत्र एक साजिश के तहत दायर किया गया है, जो केवल कांग्रेस पार्टी को परेशान करने और डराने के उद्देश्य से है. उन्होंने यह भी कहा कि 1938 में पं. जवाहर लाल नेहरू द्वारा स्थापित नेशनल हेराल्ड ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और यह आज भी लोकतांत्रिक आदर्शों के लिए काम करता है.

इसे भी पढ़ें Giridih : धनबाद पुलिस ने गिरिडीह जिले में आरोपी समद अंसारी के घर पर चिपकाया इश्तेहार

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं का आंदोलन जारी, विपक्ष को दबाने की कोशिश

नुक्कड़ सभा में कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी अपनी बात रखी और भाजपा सरकार की आलोचना की. प्रदेश सचिव सामंता कुमार, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली और जे. एस. बदरी ने अपने भाषण में कहा कि यह भाजपा सरकार विपक्ष को चुप कराने के लिए सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने सत्तावादी राजनीति को बढ़ावा दिया है और अब कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जांच एजेंसियों को हथियार बना लिया है. सभा में प्रखंड अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने भी उपस्थित नेताओं का स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की जनता की आवाज उठाती रहेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर