WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पूर्वी विधानसभा के बारीडीह एवं सीतारामडेरा मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा ने निकाली आभार यात्रा, विधायक पूर्णिमा साहू के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

SHARE:

पूर्णिमा साहू ने कहा- जनता का समर्थन और आशीर्वाद ही मेरी ताकत, क्षेत्र की समस्याओं पर समाधान का दिया भरोसा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू के शानदार जीत पर जनता के समर्थन और आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से भाजपा की आभार यात्रा ने बुधवार को बारीडीह एवं सीतारामडेरा के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। आभार यात्रा में नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यरूप से शामिल हुई और जनता के अपार समर्थन और आशीर्वाद हेतु उनका हाथ जोड़कर धन्यवाद और कृतज्ञता व्यक्त किया। आभार यात्रा की शुरुआत एग्रिको चौक स्थित ट्रैफिक सिग्नल से प्रारंभ हुई। इसके बाद यात्रा बारीडीह मंडल के सिदगोड़ा बाजार, विद्यापति नगर, फौजा बागान, कालू बागान, विजया गार्डन, मोहरदा बस्ती, बारीडीह बस्ती, नागाडूंगरी, बागुनहातु, बागुननगर समेत सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत ब्राह्मण टोला, नंदनगर, भुइयांडीह पार्क, कान्हू भट्टा, निर्मल नगर, बाराद्वारी, कुम्हारपाड़ा, कालिंदी बस्ती, भालूबासा चौक, हरिजन बस्ती, शीतला मंदिर होकर विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर जनता का आभार व्यक्त किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आभार यात्रा में आम नागरिकों एवं भाजपा समर्थकों ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर विधायक पूर्णिमा साहू का गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक पूर्णिमा साहू खुली जीप में सवार होकर क्षेत्र की जनता का अभिवादन और आशीर्वाद स्वीकार करती रहीं। यात्रा के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू के प्रति जनता का स्नेह देखते ही बन रहा था। महिलाएं फूल और थाली लेकर पूर्णिमा साहू के स्वागत करने सड़कों पर खड़ी थी। बुजुर्गों ने तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। वहीं, बाइक पर सवार सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का ध्वज लहराते हुए भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद एवं पूर्णिमा साहू जिंदाबाद जैसे नारों से पूरा मार्ग गुंजायमान रखा। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक पूर्णिमा साहू के आभार संदेश लिखे पत्र को घर-घर जाकर लोगों को भेंट किया और उनका धन्यवाद किया। वहीं, पूर्णिमा साहू ने लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को जाना। लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की कई समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया। जिसपर विधायक पूर्णिमा साहू ने हरसंभव समाधान का भरोसा दिया।

वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि उनकी जीत जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के जनता की जीत है। लोगों ने अपनी बहन, बेटी और बहू को जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा है, वह उनके लिए सम्मान और गौरव की बात है। कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि भ्रमण करते हुए कई समस्याएं और मुद्दे सामने आये है, जिनका समुचित समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी से निवेदन किया कि वे अपने सुझाव और समस्याएं उन तक पहुंचाएं। हम सब मिलकर पूर्वी क्षेत्र को विकास और सुशासन के पैमाने पर अव्वल बनाएंगे।

आभार यात्रा में महापुरुषों को किया नमन: आभार यात्रा के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के संग धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस, हुल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू एवं ओत् गुरु लाको बोदरा, कार्तिक उराँव जैसे महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

गुरुवार को इन क्षेत्रों में निकलेगी आभार यात्रा: गुरुवार को टेल्को मंडल, बिरसानगर एवं साकची पूर्वी के विभिन्न इलाकों में आभार यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे तार कंपनी क्षेत्र के सामने से प्रारंभ होगी।

आभार यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, राजन सिंह, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन लाल, पवन अग्रवाल, सुशांत पांडा, अमित अग्रवाल, पोरेश मुखी, अभिमन्यु सिंह, संतोष कुमार, कुमार अभिषेक, शैलेश गुप्ता, काजू शांडिल, बिकेश सिंह, अरुण तिवारी, राकेश सिंह, कंचन दत्ता, उमेश साव, रूपा देवी, संजना साहू, तृप्ति दास, रमेश नाग, अजीत कालिंदी, शुभाष मुखी, मृत्यंजय यादव, मिथिलेश साव, अरुण मिश्रा, दिलीप पासवान, जय साहू, सजल भट्टाचार्य सहित कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर