Jamshedpur : सोनारी में बीजेपी चौक पर भाजयुमो ने स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सोनारी स्थित बीजेपी चौक में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर युवा मोर्चा के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के महान विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए उनके जीवन के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पण से की गई। इसके बाद मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने न केवल भारतीय समाज को जागरूक किया, बल्कि दुनियाभर में भारत की संस्कृति और विरासत को भी प्रतिष्ठित किया। उनके संदेशों को आज भी समाज में प्रासंगिक माना जाता है, और युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम में मोर्चा के सोनारी मण्डल अध्यक्ष राहुल तिवारी व युवा साथियों ने भी स्वामी विवेकानंद के विचारों को फैलाने और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा का यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद के योगदान को सम्मानित करने और उनके जीवन को प्रेरणा स्रोत के रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी, चिंटू सिंह, अशोक सिंह, वीरू सिंह, चंदन उपाध्याय, हिमांशु पांडे, संजय यादव, सोनू ठाकुर, दीपक मेहता अन्य युवा साथी उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें