Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Adityapur : एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान में क्रिसमस के मौके पर किया गया कंबल वितरण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आदित्यपुर स्थित एम टाइप के सामने दुर्गा पूजा मैदान परिसर में क्रिसमस के अवसर पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से उपस्थित ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं के बीच कम्बल का वितरण किया. इस दौरान राम मड़ैया बस्ती, शर्मा बस्ती सहित आसपास की बस्तियों से सैकड़ों महिलाएं पहुंची थी, जिनके चेहरे कंबल पाकर खिल उठे. ठंड से परेशान गरीब असहाय लोगों को राहत देने के लिए ही यह पहल की गई थी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अटल बिहारी वाजपेयी के 100वें जन्मदिन पर बाल सम्मेलन का आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कड़ाके की ठंड के बीच इस सहायता को पाकर महिलाओं ने बड़ी राहत महसूस की. पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों की मदद करना है. उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद को सहायता मिले. उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता जताई है कि वह भविष्य में भी गरीबों और बेरोजगारों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे. इस मौके पर मुख्य रूप से रानी कुमारी, नंदिनी शर्मा, विनीता शर्मा, ललिता देवी, जय रानी देवी, मंजू देवी सहित कई महिला उपस्थित थीं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर