WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बढ़ती ठंड को मध्य नजर रखते हुए बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में काली मंदिर परिसर में सैकड़ों जरूरतमंद लाभुकों के बीच निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया।

निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व छात्र नेत्री अर्चना सिंह, यूथ इंटर के जिला अध्यक्ष रंजन सिंह एवं समाजसेवी राजा ओझा उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा बारी-बारी से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कंबल वितरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे एक नेक और सराहनीय पहल बताया। वहीं पूर्व छात्र नेत्री अर्चना सिंह ने छूटे हुए जरूरतमंदों के बीच भी अपने निजी खर्चे से शीघ्र निःशुल्क कंबल वितरण करने की घोषणा की। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा का यह कार्य आगे भी लगातार जारी रहेगा।

कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने अतिथियों एवं आयोजकों को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड सदस्य सीमा पांडे, समाजसेवी संदीप सिंह, पूर्व मुखिया बाहामुनि हेंब्रम, समाजसेवी मुदिता सिंह, महेंद्र भारती, उमेश सिंह, अंकित, रवि, अमन सिंह , संतोष कुमार, सतीश कुमार सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर