Bokaro : अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन, अधिकारियों को सम्मानित किया गया

SHARE:

  • इस आयोजन में लोगों को आग के प्रति जागरूक करने का किया गया प्रयास

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड राज्य सहित पूरे देश में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को तेनुघाट अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ के आवास पर अग्निशमन अधिकारी अखिलेश पासवान और राजेश कुमार बरनवाल के द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह का स्टीकर लगाकर अधिकारियों को सम्मानित किया गया. इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के कार्यालय पर भी उन्हें यह स्टीकर लगाकर सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम में नक्सली मुठभेड़ में दो जवान शहीद, डीजीपी ने किया चाईबासा का दौरा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अग्निशमन अधिकारियों ने लोगों से आग के प्रति सतर्क रहने की अपील की

अग्निशमन सेवा सप्ताह के इस अवसर पर अग्निशमन पदाधिकारी अखिलेश पासवान ने कहा कि यह सप्ताह अग्निशमन सेवा के दौरान शहीद हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा आग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है. उन्होंने सभी से अपील की कि वे आग के प्रति सतर्क रहें और इससे जुड़े खतरों के प्रति जागरूक रहें.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें