फतेह लाइव रिपोर्टर
कदमा उलियान में महिला मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने लोकसभा संयोजक कल्याणी शरण, सहसंयोजक राजपति देवी और मीरा शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाकर विद्युत वरण महतो को वोट देने की अपील की. विद्युत वरण महतो के पक्ष में प्रचार करने के दौरान पुरानी कार्यकर्ता तुलसी जी से भी मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों से भाजपा के कार्यों की जानकारी देते हुए सांसद के प्रतिनिधि विद्युत वरण महतो के पक्ष में वोट देने की अपील की गयी.
