WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Car catches fire in Jamshedpur : डिमना चौक के पास कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा यात्री

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के मानगो से डिमना चौक की ओर आने वाली सड़क पर बुधवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम करीब 5 बजे कार के बोनट के पास से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग की लपटें उठने लगीं। कार में मौजूद यात्री ने समय रहते स्थिति भांप ली और तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आग तेजी से फैलती चली गई और महज दो मिनट के भीतर पूरी कार आग की चपेट में आ गई।

देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी। आग की भयावहता को देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पाकर एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर