फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, पश्चिमी सिंहभूम में आज वीर बाल दिवस कार्यक्रम जिला अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया,. इस आयोजन में चंद्र मोहन तियू, राकेश पोद्दार, रंजन प्रसाद, रितेश कुमार, पिंटू, जय किशन बिरुली, राजश्री बानरा, रूपा दास, अजय झा, अंगद साव, अनंत सयनम, दिलीप साव, वीरेंद्र कुमार, जगदीश निषाद, पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज प्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यक्रम में विशेष रूप से जमशेदपुर से पधारे कुलवंत सिंह बंटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.


कुलवंत सिंह बंटी का अपने इस अवसर पर कहा कि “साहिबजादों का बलिदान सदियों तक राष्ट्र की आत्मा को मार्ग दिखाता रहेगा. वीर बाल दिवस हमें साहस, धर्म और त्याग के उन मूल्यों को जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है, जिन पर राष्ट्र की पहचान टिकी है.” 20 दिसंबर से 27 दिसंबर तक सिख समाज शहीदी सप्ताह के रूप में मनाता है, जैसा की आप सभी जानते है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 जनवरी 2022 को नोटिफिकेशन के माध्यम से 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है.

जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि“वीर बाल दिवस हमें आदर्शों और संस्कारों के संरक्षण का संकल्प देता है. भारतीय जनता पार्टी बच्चों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम, त्याग और मर्यादा के संस्कारों को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है.”वक्ता अनूप सुल्तानिया जी ने इस अवसर पर कहा कि “वीर बाल दिवस सिर्फ स्मरण का दिन नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के भीतर राष्ट्रभक्ति और आत्मसम्मान की ज्योति प्रज्वलित करने का अवसर है. साहिबजादों की शहादत हमें सीख देती है कि सत्य और धर्म की रक्षा में आयु नहीं, संकल्प सबसे बड़ा होता है.

साहिबजादों की शौर्यगाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए,भारत सरकार ने 26 दिसंबर 2022 को पहली बार ‘वीर बाल दिवस’ मनाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा 9 जनवरी 2022 को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर की थी. यह दिवस सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत और साहस को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. भाजपा और केंद्र सरकार हर साल इस दिन देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी वीरता को याद करती है.

 

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version