फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मुर्गा को पत्थर मारने से मना करना एक अधेड़ व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हुआ। आरोपी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, टोंटो थाना अंतर्गत कदमपुर गांव निवासी करीब 50 वर्षीय दामू सिंकू ने गांव के ही परगना सिंकू को मुर्गा पर पत्थर फेंकने से रोका था। इस बात से आरोपी आगबबूला हो गया।
बताया जाता है कि गुस्से में परगना सिंकू अपने घर गया और वहां से कुल्हाड़ी लेकर लौटा। उसने दामू सिंकू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल चाईबासा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की कर रही है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version