फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

चक्रधरपुर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में चक्रधरपुर अनुमंडल बार संघ के अध्यक्ष मदन लाल कुमार और महासचिव अनंत कुमार महतो ने सभी पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ मिलकर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया. इस दौरान आगामी चुनाव 12 मार्च 2026 को होने वाले चुनाव में सभी ने उन्हें पूर्ण समर्थन देने की बात कही.

वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने भी सभी अधिवक्ताओं से मिलकर अपना आशीर्वचन दिया और कहा कि मैं सभी अधिवक्ताओं के कल्याण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा. अधिवक्ताओं को बैठने की सुविधा मेडिकल सुविधा जैसे सारी कार्यों को सुचारू रूप से करवाऊंगा. मौके पर उनके साथ जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य और अधिवक्ता मिथिलेश सिंह के साथ-साथ लगभग 40 से ज्यादा अधिवक्ता मौजूद थे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version