Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : स्कूलों में लीगल लिट्रेसी क्लब के माध्यम से डालसा का सघन जागरूकता अभियान

SHARE:

बाल विवाह व नशीली दवाओं के दुष्परिणामों पर छात्रों को दी गई जानकारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), सिविल कोर्ट, जमशेदपुर द्वारा नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न स्कूलों में लीगल लिट्रेसी क्लब के माध्यम से सघन विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन और डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में संचालित हुआ। अभियान का उद्देश्य छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग, बाल विवाह की कुप्रथा तथा नालसा की योजनाओं जैसे ‘आशा’, ‘डॉन’ आदि के बारे में जानकारी देना रहा।

जागरूकता का मुख्य उद्देश्य
डालसा सचिव ने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों को नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य और सामाजिक दुष्परिणामों, तथा बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रतिबंधों और सामाजिक प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों और परामर्शदाताओं ने बच्चों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सही विकल्प चुनने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सुनदर नगर कस्तूरबा विद्यालय में हुआ विशेष सत्र
सुंदर नगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों से अवगत कराया गया। छात्राओं को बताया गया कि बाल विवाह अवैध है और इसके खिलाफ शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, निःशुल्क कानूनी सहायता 15100, पुलिस हेल्पलाइन 100/112, स्थानीय थाना, बाल विवाह निषेध पदाधिकारी, डीसीपीयू, चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के पास की जा सकती है।

नशीली दवाओं के खिलाफ भी जागरूकता
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का सेवन, अधिक मात्रा में दवा लेना या नशे के लिए दवा लेना (जैसे- नींद की गोलियां, सिरप, पेनकिलर आदि) गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। यदि किसी के द्वारा दवा के दुरुपयोग की जानकारी मिलती है, तो छात्र निकटतम पुलिस स्टेशन या Narcotics Control Bureau के ईमेल: ncb.hqur@gov.in, तथा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन: 18005990019 पर इसकी सूचना दे सकते हैं।

अभियान में मौजूद रहे कई पीएलवी प्रतिनिधि
कार्यक्रम में डालसा पीएलवी के रूप में अरुण रजक, ग्लोरिया पूर्ति, जयंतो नंदी, शंकर गोराई, सूरज कुमार, बालेश्वरदास आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

जिन स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, उनमें शामिल हैं:

  • पीपुल्स एकेडमी स्कूल, बाराद्वारी

  • भारत सेवा आश्रम संघ स्कूल, सोनारी

  • सेंट जोसेफ हाई स्कूल, गोलमुरी

  • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय: पोटका, पटमदा, कारणडीह, घाटशिला, धालभूमगढ़, बहरागोड़ा, चाकुलिया, डुमरिया, मुसाबनी

  • टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल, बहरागोड़ा

  • हिलटॉप स्कूल, जमशेदपुर

  • सिधु कान्हू शिक्षा निकेतन, मानगो

  • डीसीएम एसओई बीपीएम, बर्मामाइंस

  • जमशेदपुर गर्ल्स हाई स्कूल, जमशेदपुर

  • जेसी हाई स्कूल, घाटशिला

  • सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, जमशेदपुर

  • मोनियल पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर