WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : विश्व पर्यावरण दिवस पर देवनद दामोदर महोत्सव सफल, प्रदूषण मुक्त नदी के लिए जुटा जनसमूह

SHARE:

  • युगांतर भारती व दामोदर बचाओ आंदोलन ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
  • उपायुक्त ने नदी संरक्षण के लिए कड़े कदम उठाने का लिया संकल्प

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो जिले में तेलमच्चो ब्रिज के निकट युगांतर भारती एवं दामोदर बचाओ आंदोलन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित देवनद दामोदर महोत्सव सफल और ऐतिहासिक रहा. इस आयोजन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण पर्यावरण संरक्षण प्रयास बताया. उन्होंने विधायक सरयू राय की चार दशकों से जारी मेहनत की भी प्रशंसा की. स्थानीय ग्रामीणों की भी इस महोत्सव में सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे इस पहल को और मजबूती मिली.

इसे भी पढ़ें : CoronaReturns : और खतरनाक बनकर लौटेगा कोरोना? जापानी ‘बाबा वंगा’ की डराने वाली भविष्यवाणी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण में जनता की भागीदारी पर जोर दिया

बोकारो जिले के विभिन्न स्थानों पर भी नदी के किनारे प्रदूषण मुक्त करने हेतु दो दर्जन से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. इन कार्यक्रमों में विभिन्न अधिकारियों ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया और नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए व्यापक आंदोलन की आवश्यकता पर बल दिया. बोकारो विधायक श्वेता सिंह, दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रमुख सरयू राय, युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने इस अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मीडिया कर्मियों का भी उल्लेखनीय योगदान रहा, जिसने इस संदेश को व्यापक जन-समूह तक पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें : HealthAlert : खाली पेट न खाएं ये 6 फल ! सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

बोकारो के कई स्थानों पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई. उपायुक्त ने गर्गा पुल के पास नदी का निरीक्षण किया और नगरपालिका अधिकारियों को गंगा नदी की सफाई तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि वे और उनकी टीम नदी तथा पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. इस पहल से बोकारो में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर