• धनबाद के अभिजीत ने राष्ट्रीय प्रशिक्षण में बढ़ाया झारखंड का मान

फतेह लाइव, रिपोर्टर

धनबाद के अभिजीत पात्रा ने भारतीय खेल प्राधिकरण के नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान, पटियाला, पंजाब में 1 जून से 7 जून तक आयोजित राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट तकनीकी पदाधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर योगासन स्पोर्ट के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता को बढ़ाया. इस प्रशिक्षण में पूरे देश के 180 प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें झारखंड से चयनित छह सदस्यों में अभिजीत एकमात्र धनबाद के प्रतिनिधि थे.

इसे भी पढ़ें : Sakchi Gurudwara Breaking : चुनाव समिति ने निशान सिंह को घोषित किया प्रधान

योगासन स्पोर्ट में राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का बढ़ता प्रभाव

इस उपलब्धि पर राज्य संघ के अध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्व सचिव विपिन कुमार पाण्डेय, सचिव चन्दु कुमार, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह सहित जिला संरक्षक परिक्षीत पाण्डेय, उपाध्यक्ष डा. शैलेष कुमार, और अन्य पदाधिकारियों ने अभिजीत पात्रा को हार्दिक बधाई दी. यह उपलब्धि धनबाद जिले के लिए गर्व की बात है और योगासन स्पोर्ट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version