Dhanbad : AISMJWA का चुनाव संपन्न, नेपाल महतो अध्यक्ष और सत्येंद्र महासचिव बने

SHARE:

  • धनबाद में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

फतेह लाइव, रिपोर्टर

धनबाद जिले में शनिवार को ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के चुनाव संपन्न हुए. इस चुनाव की अध्यक्षता बोकारो प्रमंडल प्रभारी राजेश सिंह ने की. प्रदेश प्रभारी शैलेन्द्र जयसवाल उर्फ बंटी, प्रदेश अध्यक्ष शियाराम शरण सिंह, आजीवन सदस्य अरुण कुमार सिंह और पूर्व पार्षद दिनेश सिंह ने भी इस आयोजन में भाग लिया. इस चुनाव के परिणामस्वरूप नेपाल चंद्र महतो को अध्यक्ष और सत्येंद्र चौहान को महासचिव चुना गया. इसके अलावा, रतन कुमार अग्रवाल, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा को उपाध्यक्ष तथा उमेश चौबे को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : स्वर्गीय सच्चिदानंद राय की पुण्य स्मृति में शोक सभा का आयोजन 23 फरवरी को

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर एसोसिएशन के झारखंड प्रभारी बंटी जयसवाल ने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे हमेशा साक्ष्य के साथ समाचार प्रस्तुत करें और विवादित विषयों में दोनों पक्षों को उचित स्थान दें. उन्होंने पत्रकारिता में चाटुकारिता से बचने का संदेश भी दिया. प्रदेश अध्यक्ष शियाराम शरण सिंह ने पत्रकारों को एकता बनाए रखने की सलाह दी और बताया कि शीघ्र ही अन्य जिलों में भी चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इस दौरान आजीवन सदस्य अरुण कुमार सिंह ने सुझाव दिया कि सभी जिलों में कोषाध्यक्ष का पद भी हो, जिससे पत्रकार साथी एकजुट होकर आपस में मदद कर सकें.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें