फतेह लाइव, रिपोर्टर.
धनबाद स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी के विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित लघु नाटिका का मनमोहक मंचन किया। इस प्रस्तुति का निर्देशन विद्यालय की अध्यापिका रूपा सिंह ने किया।
नाटिका में आनंद गोपाल द्विवेदी, अविनव घोष, सार्थक, श्रेयश पांडेय,ऋतिका, अदिति, उर्री, आदित्य, सार्थक, अजलान, आयत सहित कई विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने गांधीजी के नेतृत्व में चले स्वतंत्रता संग्राम के उस महत्वपूर्ण अध्याय को जीवंत कर दिया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। वहीं ज्योति और शाल्वी सिंह इस आंदोलन के स्वरूप और सार्थकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्राचार्य अशोक कुमार सिंह भी उपस्थित रहे और बच्चों के उत्साह एवं अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि “महात्मा गांधी के ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ पर आधारित यह लघु नाटिका बच्चों में देशभक्ति, त्याग और सत्य-अहिंसा के मूल्यों को जागृत करने का प्रेरणादायक प्रयास है। इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को न केवल इतिहास से जोड़ती हैं, बल्कि राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी का भी बोध कराती हैं।”
इस अवसर पर विद्यालय अजय कृष्ण मोहन, बृज किशोर द्विवेदी, शुभम कुमार आदि उपस्थित रहे।