Dhanbad : बाल संसद के नव निर्वाचित सदस्यों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में 9 मई को बाल संसद के नव निर्वाचित सदस्यों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी संजय कुमार, कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव, प्राचार्य सुनील कुमार पाठक, निर्वाचन मंडली के अधिकारी नरेश राय, सुनीता रानी, संध्या मिश्रा और आभा सिंह उपस्थित थे दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई और विद्यालय की बहनों द्वारा समूह गीत “वंदे मातरम” प्रस्तुत किया गया इस कार्यक्रम में कक्षा तृतीय से द्वादश के छात्रों ने गुप्त मतदान के द्वारा प्रधानमंत्री, मंत्री और सेनापति का चुनाव किया, जिसके परिणाम 5 मई को घोषित किए गए

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : सुंदरनगर के लिटिल हार्ट स्कूल के प्रिसिंपल पर लगा गंभीर आरोप

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर प्राचार्य सुनील कुमार पाठक ने कहा कि बच्चों को लोकतंत्र के महत्व और प्रक्रिया के बारे में जानने का यह एक अच्छा मौका है थाना प्रभारी संजय कुमार ने बच्चों को संविधान के अधिकार और कर्तव्यों के बारे में बताया उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के तहत हर पांच साल में हम अपने जन प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं, और इसी प्रकार बाल संसद भी बच्चों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का एक बेहतरीन प्रयास है उन्होंने बच्चों को अनुशासन की अहमियत पर भी जोर दिया धन्यवाद ज्ञापन सुनील कुमार पाठक द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन बहन तनिष्का कुमारी ने किया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें