फतेह लाइव, रिपोर्टर.
धनबाद वरिष्ठ पत्रकार सुभाष मिश्रा का रविवार काे निधन हाे गया। वे 62 वर्ष के थे और साल 1988 से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे। कई अखबाराें में काम कर चुके थे। वर्तमान में पीटीआई न्यूज एजेंसी के लिए कार्यरत थे। कई अन्य समाचार एजेंसियाें के लिए भी खबरें लिखते थे। हीरापुर दुर्गा मंदिर के निकट रहते थे।
परिवार में पत्नी और बेटी हैं। वे लंबे समय से मधुमेह और उच्च रक्तचाप पीड़ित थे। रविवार शाम काे करीब 8 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। तत्काल उन्हें एसएनएमएमसीएच धनबाद लाया गया। यहां कुछ समय इलाज के दाैरान ही उनका निधन हाे गया। उन्हें बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकाें ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था।

