Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : शैडो एरिया में मोबाइल टॉवर और संचार सारथी एप के प्रचार प्रसार पर हुई चर्चा

SHARE:

  • उप महानिदेशक, दूर संचार मंत्रालय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

फतेह लाइव, रिपोर्टर

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में शुक्रवार को उप महानिदेशक, दूर संचार मंत्रालय, भारत सरकार अनिल कुमार भारद्वाज की अध्यक्षता में दूरसंचार समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग और अन्य संबंधित अधिकारी भी शामिल हुए. बैठक में जिले के शैडो एरिया में मोबाइल नेटवर्क की समस्या और मोबाइल टॉवर के अधिष्ठापन पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान शैडो एरिया की मैपिंग में 26 स्थानों और ग्राम पंचायतों को चिन्हित किया गया था, जहां मोबाइल नेटवर्क की समस्या से करीब 5000 की आबादी प्रभावित है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : लंबित मामलों का जल्द निपटारा करें थानेदार – एसएसपी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उप महानिदेशक अनिल कुमार भारद्वाज ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला भारत सरकार के आकांक्षी जिलों में शामिल है और सरकार इस क्षेत्र में आधारभूत दूरसंचार संरचना के सतत विकास के लिए प्रयासरत है. उन्होंने बीएसएनएल और निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों को शैडो एरिया में मोबाइल नेटवर्क समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए. साथ ही, उन्होंने दूरसंचार विभाग द्वारा धोखाधड़ी पर नकेल कसने के लिए लॉन्च किए गए ‘दूरसंचार सारथी’ एप के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया. इस एप से उपयोगकर्ता धोखाधड़ी वाले फोन कॉल से बच सकेंगे और संदिग्ध कॉल्स की रिपोर्ट कर सकेंगे, जिससे धोखाधड़ी की घटनाओं को जल्दी हल किया जा सकेगा. बैठक में अन्य कई विभागों के अधिकारियों और बीएसएनएल तथा निजी कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर