Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridih : जिले के अतकी पंचायत में तालाब में डूबने से युवक की मौत, गोताखोरों ने शव निकाला

SHARE:

  • मधुबन थाना क्षेत्र के हरिजन टोला में दुखद घटना, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले के डुमरी अनुमंडल के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित अतकी पंचायत के हरिजन टोला निवासी शंकर रविदास (37) की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई. यह घटना शनिवार संध्या की है. शंकर रविदास गांव में एक वृद्ध के अंतिम संस्कार के बाद अपने अन्य ग्रामीणों के साथ भोरभोरवा तालाब में नहा रहे थे, तभी उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया. घटना के बाद उपस्थित लोगों ने अपने स्तर से शव की खोजबीन की, लेकिन जब कोई परिणाम नहीं मिला, तो स्थानीय भाजपा नेता दीपक श्रीवास्तव ने डीसी और एसडीएम डुमरी को सूचित किया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : युवक-युवती ने मंदिर में रचाई शादी, युवती ने परिवार पर विरोध का आरोप लगाया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गिरिडीह से गोताखोरों को बुलाया गया, जिन्होंने करीब रात 10 बजे तक शव को तालाब से बाहर निकाला. शव को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रविवार को गिरिडीह भेजा गया. इस दुखद घटना के बाद पंचायत के मुखिया ईश्वर हेंब्रम, उपमुखिया बासुदेव महतो और वार्ड सदस्य सुरेश रविदास ने घटनास्थल पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर