Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Election : महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए कार्य करूंगी : डॉली मल्लिक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर से झामुमो समर्थित जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार डॉली मल्लिक ने बुधवार को गौरीशंकर रोड, नया बस्ती, बोरा पट्टी, पुरानी बस्ती रोड सहित अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। वहीं नुक्कड़ सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉली मल्लिक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप मजबूती प्रदान करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि जुगसलाई क्षेत्र की महिलाओं के सम्मान के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगी। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करूंगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads

व्यापारियों का दर्द समझती हूं

डॉली मल्लिक ने कहा कि मैं एक सामान्य व्यापारी परिवार से आती हूं। इसलिए मैं जुगसलाई क्षेत्र के व्यापारियों के दर्द को बेहतर समझती और महसूस करती हूं। मैं उन्हें विश्वास दिलाना चाहती हूं कि उनके समस्याओं के समाधान करने के साथ ही जुगसलाई को सुंदर साफ एवं भयमुक्त ट्रेड हब बनाने के लिए प्रयास करूंगी।

कहा कि जुगसलाई की जनता जानती है कि पिछले 15 वर्षों से कौन उनके सुख दुख में खड़ा रहा है। आज कुछ लोग धनबल के प्रभाव से जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके पास बताने के लिए कुछ है ही नहीं कि जुगसलाई के समस्याओं के लिए उन्होंने क्या किया है। इसलिए नगर परिषद जैसे छोटे चुनाव में प्रचार के लिए केंद्रीय स्तर के नेताओं को उतारा जा रहा है। जो कहीं न कहीं उनके हताशा और निराशा का परिचायक है। स्थानीय समस्या के समाधान के लिए केंद्रीय मंत्री नहीं आयेंगे। मेरा दावा है कि चुनाव के बादल छटते ही वे भी गायब हो जाएंगे, फिर उनका दर्शन दुर्लभ हो जाएगा।

आज जब हम सभी समाज को साथ लेकर जुगसलाई के विकास की बात कर रहे है तो वो लोग हिंदू-मुसलमान की बात कर रहे हैं। बीजेपी वाले हर चुनाव को हिंदू-मुसलमान करके जीतना चाहते हैं। मैं जुगसलाई की जनता से अपील करना चाहती हूं कि आप वैसे लोग को पहचानिए जो केवल चुनाव जीतने के लिए समाज को बांटने काम कर हैं। वैसे लोग जो सिर्फ अपना भला सोचते हैं, वे लोग भला जुगसलाई का क्या विकास करेंगे। हम लोगों ने कभी भेदभाव करके काम नहीं किया। जुगसलाई की समझदार जनता जानती है कौन उनके सुख दुख का साथी है।

डॉली मल्लिक ने लोगों से क्रम संख्या 3 चूड़ियां छाप पर वोट देने की अपील की। इस अवसर पर ममता, रिमा, विक्की सोनकर, दिनेश जायसवाल, अंकुश साहनी, बाबू और मुकेश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर