फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

चाईबासा के गोईलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दोड़बो गांव में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर सो रहे दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के समय दंपति एक ही कमरे में सो रहे थे, जबकि घर के दूसरे कमरे में उनके दो बच्चे सो रहे थे। हैरानी की बात है कि बच्चों को इस खौफनाक वारदात की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब बच्चे उठे तो उन्होंने माता-पिता को खून से लथपथ हालत में पाया और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची जिसे तुरंत गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version