Breaking News
Sajjan Kumar Death Case : ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਮੌਤ ‘ਤੇ ਸਰਨਾ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਹਮਲਾ – ਦੋਸ਼ੀ ਤਾਂ ਮਰ ਗਿਆ, ਪਰ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦਾ ‘ਨਸਲਕੁਸ਼ੀ ਵਿਰੋਧੀ ਕਾਨੂੰਨ’ ਵਾਲਾ ਸਵਾਲ ਅਜੇ ਵੀ ਜ਼ਿੰਦਾ Delhi : ਅਮਰਨਾਥ ਲਈ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦਾ ਕਵਚ, ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਲਈ ਦਰਵਾਜ਼ੇ ਬੰਦ—ਕੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਵੀ ਧਰਮ ਹੁੰਦੇ ਹਨ?—ਭਾਈ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀਰਜੀ Germany : ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ 21 ਅਗਸਤ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੀ ਪੂਰਨ ਹਮਾਇਤ Tihar Jail : ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਜੇਲ੍ਹ ਅੰਦਰ ਹੋਈ ਮੌਤ – ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਅਫ਼ਸੋਸ—1984 ਦੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਪੰਥਕ ਸਜ਼ਾ ਨਾ ਦੇ ਸਕਣਾ Saraikela Court : 4 करोड़ गबन केस में आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज Jamshedpur : आलू गोदाम बना फ्लाई ऐश का ठिकाना? भू-माफियाओं पर गंभीर आरोप, नाले से बस्तियों तक पहुंचा प्रदूषण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कदमा में द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक दर्शन मेले का भव्य समापन

SHARE:

शांत मन ही सुख और आनंद कि अनुभूति कर सकता है, अशांति तो हमारी मुस्कराहट ही छीन लेती है : संजू बहन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कदमा शाखा एवं विजया हेरिटेज 4th फेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक दर्शन मेले का आज भव्य समापन हुआ। समापन दिवस पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शिव आराधना एवं आरती के लिए सैकड़ों श्रद्धालु विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस आयोजन में बर्फ से निर्मित शिवलिंग ‘बर्फानी बाबा’ मुख्य आकर्षण का केंद्र बने रहे, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु लगातार कतार में लगे रहे। इसके अतिरिक्त लक्ष्मी-नारायण, राधा-कृष्ण, एवं बाल रूप नंदलाल की भव्य और जीवंत झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संध्याकालीन आरती के पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर पूरे परिसर को दीपमय और दिव्य वातावरण से ओतप्रोत कर दिया गया। चारों ओर भक्ति, शांति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए ब्रह्माकुमारी संजू बहन, गंगा बहन एवं शिवानी बहन ने विशिष्ट अतिथि ट्रैफिक डीएसपी नीरज, समाजसेवियों में लोकेश कथूरिया, विजय कुमार वर्मा, एम कृष्ण राव, शशि आचार्य, एवं सभी सम्माननीय अतिथियों को अंगवस्त्र एवं ईश्वरीय सौगात भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संजू बहन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शांत मन ही सुख और आनंद कि अनुभूति कर सकता है, अशांति तो हमारी मुस्कराहट ही छीन लेती है, आज के संघर्ष और भागदौड़ की जिन्दगी में बच्चे हो या बुढ़े आध्यात्मिक जीवन सैली हर व्यक्ति के जीवन के लिए आवश्यक है और परम शांति हमें शांति के सागर शिव परमात्मा के योग से सहज प्राप्त हो सकती है।

समापन अवसर पर सभी ने यह अनुभव किया कि यह मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि यह एक आध्यात्मिक जागरण की प्रेरणा बना, जिसमें भक्तों ने आत्मचिंतन, भक्ति और दिव्यता का अनुभव किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने संस्था के कार्यों की सराहना की और भविष्य में इस तरह के आयोजनों की निरंतरता की कामना की।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर