आरोप – मल्लिक को बताया हिदायत खान का एजेंट, मतदाताओं को डराने धमकाने का आरोप

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जुगसलाई में आगामी मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।आजसू पार्टी के प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा पलटवार किया है।

प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि झामुमो ने हिदायत खान के इशारे पर माणिक मल्लिक को मेयर प्रत्याशी के रूप में टिकट दिया है। उन्होंने मल्लिक को हिदायत खान का “एजेंट” बताते हुए कहा कि यह कदम रिंकू सिंह की संभावित जीत को रोकने की साजिश के तहत उठाया गया है।

आजसू का दावा है कि जुगसलाई की जनता विकास और पारदर्शिता के मुद्दे पर रिंकू सिंह के पक्ष में मजबूती से खड़ी है और उनकी जीत को लेकर आश्वस्त है।

अप्पू तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि हिदायत खान अपने क्षेत्र में मतदाताओं को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष वातावरण में होना चाहिए, ताकि मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

आजसू ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाए। पार्टी ने प्रशासन से शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version