फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने डिमना बस्ती, डिमना रोड,वाटिका ग्रीन ,गौड़ बस्ती,टिचर्स कॉलोनी,दलमा वेस शांति विहार,चन्द्रावती नगर, बगान एरिया,बालीगूमा,इन्द्रा कॉलोनी आशियाना गायत्री होम्स,वाटिका ग्रीन सिटी में डोर-टू-डोर संपर्क कर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की .
पदयात्रा के दौरान मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने कहा है के महिलाओं और युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण,नए शिक्षा संस्थानों का निर्माण एवं डिजिटल शिक्षा व स्मार्ट क्लास उपलब्ध करवाई जाएगी.उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने वोट क्रम संख्या 11, चुनाव चिह्न ‘कार्पेट’ (गुलाबी पर्ची) पर मुहर लगाकर सुधा गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाएं.

