Elephant menace in Jamshedpur : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तालसा गांव में भटके हाथी ने ग्रामीण पर किया हमला

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना अंतर्गत तालसा गांव में एक हाथी के भटककर पहुंचने से हड़कंप मच गया. हाथी को गांव से भगाने के प्रयास में स्थानीय निवासी रामू हेंब्रम उसकी चपेट में आ गया. हाथी ने उन्हें अपने पैरों से कुचल दिया. हालांकि ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को वहां से खदेड़ दिया, जिसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया.

इस घटना में रामू गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि यह हाथी बीते कुछ दिनों से अपने झुंड से बिछड़कर सुंदरनगर इलाके में घूम रहा है. वन विभाग हाथी को काबू में करने के लिए लगातार प्रयासरत है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें