Encroachment on community toilets : डीसी साहब – जरा गौर फरमाइए, नामदाबस्ती गुरुद्वारा के पास सामुदायिक शौचालय का हो रहा अतिक्रमण, लंगर हॉल का रास्ता भी किया बंद, देखें – Video

SHARE:

दिनदहाड़े हो रहा अतिक्रमण, Jnac की आंखें बंद, डीसी से की गई  पिता और चार पुत्रों की शिकायत

पूर्व में भी विधि व्यवस्था बिगाड़ने में सुर्खियों में रहे हैं गुलशन और भाई, इलाके की संगत और स्थानीय लोग हो रहे गोलबंद

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में नामदाबस्ती गुरुद्वारा के पास लंगर हॉल के पीछे के रास्ते को कब्जे में लेकर बंद करने और सामुदायिक शौचालय में कब्जा करने का मामला तूल पकड़ने लगा है. स्थानीय लोग और संगत गोलबंद हो चुके हैं. डीसी तक इसे लेकर फरियाद की गई है कि वह बस्तीवासियों को चंदन सिंह और उनके पुत्रों के आतंक से इंसाफ दिलाएं.

डीसी को हुई शिकायत के अनुसार बस्तीवासियों ने कहा है कि चंदन सिंह और उनके चार पुत्र क्रमशः गुलशन सिंह, भूपेंद्र सिंह उर्फ पांडे, सुखविंदर सिंह उर्फ टोने और पुपेंद्र सिंह उर्फ गल्लो सभी मिलकर गुरुद्वारा के लंगर घर के पीछे के रास्ते को घेर रहे हैं. रास्ते को ईंट की दीवार और बीच में कंक्रीट के पीलर से बंद कर रहे हैं. इसके साथ लंगर हॉल और स्थानीय लोगों के उपयोग में आने वाले सामुदायिक शौचालय पर भी जबरन कब्जा कर लिया है. गुलशन सिंह और अन्य दबंग प्रवृत्ति के हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इनके ऊपर जमशेदपुर शहर में इसी तरह संपत्ति हड़पने के अन्य कई मामले चल रहे हैं. गुरुद्वारा के लंगर घर का रास्ता घेर लिए जाने से गुरुपर्व के समय संगत के आने जाने और लंगर बनाने में परेशानी उत्पन्न होने लगी है. वहीं शौचालय पर कब्जा किये जाने के कारण संगत और स्थानीय लोगों खासकर महिलाओं को शौचालय नहीं मिलने से कठिनाई उत्पन्न हो रही है. गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान और अन्य पदाधिकारी जब भी बस्तीवासियों की तरफ से गुलशन सिंह के समक्ष अपनी बात रखते हैं तो उनके द्वारा गाली गलौज की जाती है.

हाथपाई पर भी उतर आते हैं. गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है. गुलशन सिंह कहता है कि जहां जाना है जाओ, हमलोगों का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. इस कारण बस्ती का माहौल बिगड़ा हुआ है. तनाव की स्थिति के कारण कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है. बस्ती वासियों की तरफ से गुरुद्वारा कमेटी ने डीसी से प्रार्थना की है कि इस मामले में गौर फरमाइए हुजूर. विगत 8 दिसंबर के बाद शुक्रवार 19 दिसंबर को भी कमेटी के लोग डीसी से फरियाद लेकर गए थे, लेकिन अभी तक जिम्मेदार लोग इस मामले को अनदेखा कर रहे हैं.

साकची में भी छप्पन भोग वालों से हुआ था विवाद, मानगो की भी ये है कहानी

इसी साल दो माह पूर्व साकची गुरुद्वारा के सामने छप्पन भोग वालों से गुलशन, टोने का विवाद सोशल मीडिया पर खूब उछला था. यहां उनकी दुकान को कब्जा मुक्त कराने के लिए खुनी खेल होने वाला था. इसी तरह गुलशन सिंह परिवार पर आरोप है कि कई वर्षों तक मानगो में किराये में दुकान लेकर रखी. भाड़ा नहीं दिया गया. जब सालों बाद दुकान खाली की तो वहां का स्ट्रक्चर भी उखाड़ कर ले आया गया. ऐसे में अभी अपने गृह क्षेत्र में उनकी दबंगई कभी भी विधी व्यवस्था बिगाड़ सकती है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता. बहरहाल, शिकायत की कॉपी मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक, एसडीओ और गोलमुरी थाना को दी गई है. जल्द ही कमेटी के लोग विभाग के मंत्री से मिलने की भी सोच रहे हैं.

 

 

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें