Explosion after fire in Jamshedpur : बिष्टुपुर नेपाली होटल में लगी आग, सिलेंडर फटा, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के चैंबर ऑफ कॉमर्स के नजदीक स्थित नेपाली होटल में अहले सुबह आग लग गई. घटना के समय होटल में गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था. अचानक से वह फट गया. हालाकि घटना में होटल के सामान नष्ट हो गए, लेकिन बड़ा हादसा टल गया. अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तब वह विकराल रूप भी ले सकती थी.

होटल के भीतर रहने वाले कारीगरों को लगी थी भनक

नेपाली होटल के भीतर रहने वाले कारीगरों को आग लगने की भनक लगी थी. इसके बाद वे होटल के बाहर भागे. घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई. सूचना पर दमकल विभाग की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कारणों का खुलासा नहीं

आखिर नेपाली होटल में आग कैसे लगी थी. इसका आकलन दमकल विभाग की टीम नहीं लगा पायी है. सूचना पर बिष्टूपुर पुलिस भी मौके पर जांच में पहुंची थी.

सिलेंडर फटने से सहमे लोग

शनिवार की सुबह लोग सो रहे थे. इस बीच ही सिलेंडर फटने की जोरदार आवाज आने पर लोग आकलन नहीं लगा पा रहे थे कि आखिर आवाज किसकी है. बाद में लोगों को पता चला कि सिलेंडर की आवाज थी. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें