WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : रंभा कॉलेज ऑफ एजूकेशन में फेयरवेल और अभिनंदन समारोह का आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में बी एड सत्र 2021-23 और डी एल एड सत्र 2020 -22 और 2021- 23 के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल का आयोजन किया गया। साथ ही सत्र 2023 – 25 के विद्यार्थियों के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर फेयरवेल देते समय सभी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर विदा किया गया। पास आउट विद्यार्थियों को एप्रन और कैप पहनाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी गई।

सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों के बीच गेम आयोजित किया गया। इन नए छात्रों में मिस्टर फ्रेशर्स रहे सुमन डे और मिस फ्रेशर्स रहीं नयन दास । विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत – नृत्य प्रस्तुत किया । अपना वक्तव्य देते हुए सचिव गौरव कुमार बचन ने कहा कि हमारे सत्र 2021-23 के विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल रहे । महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल के तरफ से जब भी कैंपस ड्राइव हो वो जरूर उपस्थित रहें।

Gambhir Car Associate Motion Ads

वर्तमान विद्यार्थियों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी छात्र – छात्रा रेगुलर रहें और सभी तरह की एक्टिविटीज में हिस्सा लें। प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि विद्यार्थी धैर्य के साथ जीवन जीना सीखें ।प्रतिदिन महाविद्यालय में उपस्थित रहें और महाभारत के अर्जुन की तरह एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्य की ओर ध्यान दें।

इस समारोह में सभी व्याख्यातागण उपस्थित रहे। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर भूपेश चंद और डी एल एड इंचार्ज लेक्चरर जयश्री पांडा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।
कार्यक्रम के पश्चात पूर्ववर्ती छात्रों के साथ एक बैठक भी की गई जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सुमन लता और डॉक्टर सतीश चंद्र ने विद्यार्थियों को नैक की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी और उन्हें आगामी होने वाले पूर्ववर्ती छात्रों के बैठक में भी शामिल होने को कहा।

कॉलेज के चेयरमैन रामबचन जी और अध्यक्षा रंभा देवी ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनायें प्रेषित कीं। समारोह में डॉक्टर सतीश चंद्र, डॉक्टर दिनेश यादव, डॉक्टर सुमनलता ,डॉक्टर गंगा भोला, लेक्चरर रश्मि लुगून, लेक्चरर अमृता सुरेन, असिस्टेंट प्रोफेसर मंजू गगराई ,लेक्चरर बबीता कुमारी,  असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्य कर्मकार इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन किया छात्रा स्नेहा विश्वकर्मा, लिलिमा भकत और सिमरन कुमारी ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दीपिका पारिया ने किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर