फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में सिख संगत को अमृत समय गुरु घर से जोड़ने के उद्देश्य से जुगसलाई और आसपास के युवकों ने एक अमृतवेला परिवार का गठन किया था. उस परिवार में वक्त बीतने के साथ शहर की सिख संगत का विशाल कारवाँ तैयार होता गया और आज यह परिवार हर सप्ताह रविवार को विभिन्न गुरुद्वारों में अमृत वेला समागम सफलता के साथ सजाते आ रहे हैं. यह दौर पिछले साल भर के लंबे समय से चल रहा है.
इसी कड़ी में इस रविवार 29 मार्च को पहली बार शहर से दूर सुंदरनगर गुरुद्वारा साहेब में अमृत वेला परिवार का जुटान हुआ. जहां गुरुद्वारा कमेटी और स्थानीय संगत के सहयोग से आसा दी वार का कीर्तन हुआ. इसमें सैकड़ों की संख्या में संगत ने हाजरियां लगाई और गुरु घर की खुशियां प्राप्त की. परिवार के संस्थापक सदस्यों का मानना है कि अमृत वेला के समय गुरु दरबार में संगत की हाजरियां प्रवान होती हैं. इसलिए सुबह 4.30 से 6.30 बजे तक श्रद्धा और उत्साह के साथ विशेष समागम में संगत शामिल हुई. उन्होंने संगत से आगे भी इसी तरह योगदान निभाने की अपील की है. इस समागम में दो सौ से अधिक संगत उपस्थित रही.
सुंदरनगर के प्रधान मलकीत सिंह, सचिव नरेन्द्र सिंह शेरगिल, स्टेज सचिव राजकमल सिंह, कोषाध्यक्ष राजदीप सिंह, मीत प्रधान त्रिलोचन सिंह, मंगल सिंह, नौजवान सभा के हरदीप सिंह दीपू, गुरप्रीत सिंह मीकू, गुरप्रीत सिंह गुरु, अमृत विरदी हर्ष गिल, जसकिरत सिंह, बीर, करण,रब्बी, सूरज, मीतराज आदि ने बढ़चढ़ कर सेवा में हाथ बढ़ाये.
