Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

GIRIDIH : जमडार में पुलिस पिकेट दोबारा स्थापित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के जमडार में पुलिस पिकेट की पुनर्बहाली को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। दरअसल वहां से पिकेट हटाने से नाराज ग्रामीणों ने पटना बलहरा मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। इस सूचना के बाद गावां थाना प्रभारी दल-बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचकर ग्रामीण को आश्वाशन दिए, जिसके बाद चार घंटे की जाम को हटाया गया था।

ग्रामीणों ने मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी को खोरी महुआ एसडीएम के नाम हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर बताया कि जमडार एक सुदूरवर्ती क्षेत्र है। यहां पिकेट रहने से हत्या, डकैती, अपहरण जैसी घटना नहीं हुई है। 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आसपास के क्षेत्र के लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करते थे। पिकेट के बगल में उच्च विद्यालय है जिसमें हजारों बच्चें पढ़ने आते हैं और अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। पिकेट हटने से क्षेत्र के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 

इसी को लेकर अब इलाके के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पत्र लिखकर पिकेट स्थापित करने की मांग की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर