Giridih : शहादत दिवस पर फॉरवर्ड ब्लॉक ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

SHARE:

  • जल-जंगल-जमीन बचाने की लड़ाई को सच्ची श्रद्धांजलि देने का आह्वान
  • फॉरवर्ड ब्लॉक ने बिरसा मुंडा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

फतेह लाइव, रिपोर्टर

धरती आबा बिरसा मुंडा की 125वीं शहादत दिवस पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए. पार्टी ने कहा कि बिरसा मुंडा के सपने अभी अधूरे हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए संघर्ष को और तेज करना होगा. यही वर्तमान समय में उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. स्थानीय बिरसा चौक पर पूर्व जिप सदस्य व फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित छबील में सेवा का भव्य आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बिरसा मुंडा की शहादत से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें कार्यकर्ता

राजेश यादव ने कहा कि देश की मौजूदा केंद्र सरकार देश की संपदा, जल-जंगल-जमीन को कंपनियों के हवाले कर रही है, जबकि बिरसा मुंडा इसके खिलाफ थे और जनता के राज का सपना देखते थे. उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग बिरसा जैसे अमर शहीदों के सपनों के खिलाफ हैं, वे केवल दिखावा कर रहे हैं. मौके पर फॉरवर्ड ब्लॉक के अन्य नेता मनोज यादव, शंभू तुरी, चंदन कुमार, मुकेश यादव, शिवम दास, खुशी दास, राजेश दास आदि उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें