पति ने बताया खुद को पत्रकार और फिल्म कलाकार, पत्नी निकली न्यूज एंकर, बड़ा सवाल – कैसे दे दिए 52 लाख कैश, फर्जीवाड़े की जांच होगी तो होंगे कई खुलासे

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना इलाके के शिवसिंह बगान में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था. जहां एक विधवा महिला रंजीत कौर के करोड़ों के घर को हड़पने का मामला इन दिनों सुर्खियों में बन गया है. इस मामले में दूसरा पक्ष सामने आया. पीड़िता रंजीत कौर पर प्रमोद कुमार ने भी आरोप लगाए. उन्होंने कुछ वीडियो भी फतेह लाइव को दिए हैं. जिसमें उक्त घर पर अनुष्ठान हो रहा हैं. फतेह लाइव इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़ें : Major fraud in Jamshedpur : सिदगोड़ा शिव सिंह बगान में किरायेदार ने विधवा महिला के साथ कर दी खेला, करोड़ों का घर कब्ज़ाने की कोशिश

उन वीडियो में प्रमोद द्वारा महिला को किस प्रकार डरा धमका कर दबाव बना रहा है. वह भी देख सकते हैं. खैर प्रमोद कुमार का आरोप है कि महिला के ऊपर बहुत सारे लोन हैं. अपने स्टॉफ रखकर इतना बड़ा बिजनेस कर रही हैं तो थाना क्यों नहीं गई. बिना कारण ही उन्होंने कागज पर हस्ताक्षर क्यों कर दिए. इससे पहले प्रमोद ने एक न्यूज पोर्टल के पत्रकार होने का परिचय देते हुए फतेह लाइव को फोन किया था. उससे पहले एक पत्रकार से भी फोन कराया था.

फोन में बात करते हुए उन्होंने अपनी पत्नी को फोन थमा दिया. ट्रू कॉलर में रुचिता कुमारी बताया जा रहा था. पत्नी ने अपना नाम श्वेता और खुद को न्यूज एंकर बताया. अभी बंद पढ़े एक चैनल का, और ना जाने कितने चैनल तक पहुंच गई. उन सबका परिचय देते हुए प्रेस क्लब तक पहुंच गई. धमकी भरा लहजा था.

श्वेता के सवालों अनुसार न्यूज पोर्टल कहां से रजिस्ट्र होते हैं. फतेह लाइव को कहां से कराया है. सामने की गर्जना से वह पलट गई और दूसरों पर बात फेंकने लगी की आजकल सब मोबाइल लेकर प्रेस वाले बनते हैं. यह उनकी काबलियत की पोल खोलता है.

शिवसिंह बगान का पूरा मामला प्रमोद ने हमारे संस्थान को भेजा. एक एसडीएम का लेटर भी. मामला अब वहीं है. यह भी कहा कि यह मामला नया रंग लेगा. करणी सेना, क्षत्रिय समाज को भी आगे ला सकते हैं, जब महिला सीजीपीसी को ला सकती है. बहरहाल, प्रेस के नाम पर एक विधवा महिला को घर खाली करने का दबाव जो ये तथाकथित दे रहे हैं. यह पूरे समाज को शर्मिंदा करने वाला हैं. 

पीड़ित महिला के आरोप भी हैं कि 27 लाख प्रमोद ने दिए. इस खाते से उस खाते में. अगर प्रमोद सच्चे हैं तो बाकी पैसे लेने की रिकॉर्डिंग कहां हैं. शेष पैसे नगद दिए गए तो उतने पैसे कहां से आये, इस कलाकार और न्यूज एंकर के पास?  महिला के मुताबिक धोखे में उनसे हस्ताक्षर कराये गए. अगर उन्होंने घर बेचा होता तो इतने सारे चेक प्रमोद ने क्यों लिए? चेक तो हमें लेने चाहिए थे. बच्चे की मुंह जुट्ठी के कार्यक्रम को वह गृह प्रवेश बता रहा है. गृह प्रवेश होता तो वह और उसकी पत्नी हमें घर से बाहर नहीं निकाल सकते थे क्या? मेरे घर से गोदाम खाली करने के लिए वह खुद क्यों गाड़ी मंगवाता? जैसा वीडियो में दिखा रहा है. उन्होंने महिला आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, मानवाधिकार आयोग तक मामला ले जाने की बात कही है.

उन्होंने कहा कि ऐसे कई सवाल हैं जो समय आने पर खुलासा करेंगी. मुझे बेटी के साथ जान को खतरा है. उन्होंने श्वेता पर भी हल्ला करने का आरोप लगाया है. इस पूरे घटनाक्रम में जमशेदपुर का मीडिया जगत शर्मिंदा हो रहा है.  तथाकथित एंकर  का सवाल की हर कोई मोबाइल लेकर पत्रकार बन जाता है. फ़तेह लाइव कहां से रजिस्ट्र है. उनके न्यूज एंकर बनने और पत्रकारिता के पेशे को नासमझने वाला और हास्यपद भी है. 

 

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version