WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Potka : राशन वितरण में 5 महीने की देरी पर पोटका में ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, राशन दुकान में तालाबंदी

SHARE:

  • चड़क छिकड़ महिला समिति द्वारा राशन देने पर 500 कार्ड धारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, जांच और कार्रवाई की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पोटका प्रखंड के रसुनचोपा पंचायत स्थित लेंगाडीह गांव स्थित चड़क छिकड़ जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान के सामने सैकड़ों राशन कार्ड धारियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए दुकान में तालाबंदी कर दी. यह प्रदर्शन सितंबर 2024 से जनवरी 2025 तक राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने किया. लगभग 500 राशन कार्ड धारियों ने आरोप लगाया कि दुकानदार द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन करते हुए अनाज की कालाबाजारी की जा रही है. ग्रामीणों का कहना था कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीब परिवारों को समय पर अनाज मिलना उनका कानूनी अधिकार है, लेकिन पीडीएस दुकानदार द्वारा पिछले 5 महीनों से राशन नहीं दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर में 9 दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राशन के लिए कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया और जब तक राशन उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक दुकान की तालाबंदी जारी रखने की बात कही. प्रदर्शनकारियों ने पीडीएस दुकानदार के खिलाफ जांच की मांग करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की अपील की. इस मौके पर ग्राम प्रधान विश्वनाथ सरदार, हिमांशु सरदार, सुनाराम हेंब्रम, मनोरंजन हांसदा सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर