प्रेम कुमार साहू  घाघरा गुमला।।

घाघरा पुलिस ने घाघरा लोहरदगा मुख्य पथ पर घाघरा लैम्पस के समीप सोमवार को आई अभिषेक कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस संबंध में एस आई अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एंटी क्राइम को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

जिसमें दो एवं चार पहिया वाहनो की जांच की जा रही है। जांच के दौरान दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट उपयोग सहित अन्य की जांच की जा रही है। बगैर हेलमेट एवं लाइसेंस के चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों की वाहन जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बाइट : – एसआई अभिषेक कुमार।।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version