WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatshila : रिटायरमेंट के बाद घोड़े पर सवार होकर बैंड बाजे के साथ पहुंचे घर

SHARE:

  • आईसीसी के कर्मचारी त्रिलोचन सिंह उर्फ तोची का जलवा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

इंसान की जिंदगी में कुछ पल बहुत यादगार होते हैं एक कर्मचारी की जिंदगी का सबसे यादगार पल रिटायरयरमेंट है इस पल को यादगार बनाने में कुछ लोग कुछ अलग कर गुजरते हैं ऐसा ही कुछ  आईसीसी कारखाने मऊ भंडार में कार्यरत कर्मचारी त्रिलोचन सिंह ने किया. 31 जनवरी को जब त्रिलोचन सिंह रिटायर हुए तो रिटायरमेंट कार्यक्रम के बाद जैसे ही वह बाहर निकले उनके परिजन बैंड बाजे और घोड़े के साथ उनका इंतजार कर रहे थे. त्रिलोचन सिंह के बाहर निकलते ही उनके भाई अजीत सिंह, पुत्र रोशन सिंह, उनके मित्र हरेश्वर सिंह, शशि कुमार सिंह समेत दोस्तों और रिश्तेदारों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया. यहां सभी लोग जमकर नाचे भी. काफी देर तक नाचने के बाद त्रिलोचन सिंह घोड़े पर सवार हो गए. इस दौरान बैंड बाजा पार्टी भी लाई गई.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : मानगो सुभाष कॉलोनी में बंद पड़े अलमीरा से गायब हो गए दस लाख के सोने के गहने और ₹25000 नगद

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैंड बाजे की धुन के साथ घोड़े पर सवार होकर त्रिलोचन सिंह ने अपने घर के सामने वाले रास्ते से अपने घर में प्रवेश किया. यहां उनकी बहू व परिजनों ने तिलक व आरती के साथ उनका स्वागत किया. इस मौके पर त्रिलोचन सिंह की खुशी से आंखें भर आई. बता दें कि कुछ वर्ष पूर्व त्रिलोचन सिंह की पत्नी का निधन हो गया था. उनकी आखिरी इच्छा थी कि जब उनके पति रिटायर हो तो वह घोड़े पर चढ़कर आएं. इसी अंतिम इच्छा को त्रिलोचन सिंह ने पूरा किया. इस पूरे यात्रा को लेकर ताम्र नगरी के लोग काफी खुश हैं. बता दें कि त्रिलोचन सिंह ने लगभग चार दशक आईसीसी कारखाने में नौकरी किया. वे प्रकृति के भी बहुत प्रेमी हैं. अपने घर में आकर्षक बागवानी भी करते हैं. इस मौके पर त्रिलोचन सिंह ने कहा है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी इस यात्रा में परिजनों के साथ-साथ दोस्तों ने भी उनके साथ दिया. वह इस पल को कभी भुला नहीं पाएंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर