फतेह लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला प्रखंड के फुलडूंगरी चौक में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर फुलपाल निवासी सलमा मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गई. घटनाक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सदस्य अंकुर कावरी, जय सिंह, प्रकाश निशाद ने महिला को पेट्रोलिंग पुलिस के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल लाया जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला सड़क पार कर रही थी इसी दौरान अज्ञात वाहन ने महिला को अपने चपेट में ले लिया जिससे महिला गिर कर घायल हो गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में कचड़ा जमाव कांग्रेस की देन – फातिमा शाहीन

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version