फतेह लाइव, रिपोर्टर.


पूर्व केंद्रीय मंत्री सह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन फ़ीता काटकर किया। इस मौके पर भाजपा घाटशिला विधानसभा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन भी उपस्थित रहे।
इसके अलावा इस मौके पर भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंडीगढ़ साहू, सांसद प्रतिनिधि दिनेश साहू, जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह, देवयानी मुर्मू, शिवरतन अग्रवाल, विधानसभा चुनाव प्रभारी विनोद सिंह, जनता यूनाइटेड के नेता सीताराम रवानी, गीता मुर्मू, सत्या तिवारी, जिला परिषद सदस्य करण सिंह, रमेश माझी, श्रुति देवगम के साथ-साथ काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।