WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatsila : मुरली पैरामेडिकल रिसर्च कॉलेज का चेशायर होम में शैक्षणिक भ्रमण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

घाटशिला असहाय एवं मानसिक विकृत लोगों के साथ मंगलवार को मुरली पारा मेडिकल रिसर्च कॉलेज के तहत शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत आर. पी. पटेल चेशायर होम पटेल बगान सुन्दरनगर जमशेदपुर का भ्रमण छात्र एवं छात्रों के द्वारा किया गया।

इस अनाथालय में असहाय मानसिक विकृत एवं परिजनों द्वारा परित्याग लोगों का आश्रय है। सर्वप्रथम डायरेक्टर डॉ नूतन रानी की अगुवाई में छात्रों एवं शिक्षिकाओं का एक समूह चेशायर होम पहुंचा। वहां उपस्थित होम की संचालिका सिस्टर इशमिता एवं सिस्टर रोशिला ने वहां रहने वालों सभी बुजुर्गों से हमारा परिचय कराया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

छात्रों ने सभी बुजुर्गों से अपनत्व के साथ बातचीत की। उनकी समस्याओं से रुबरू हुए। बुजुर्गों के साथ छात्रों ने नृत्य किया गेम्स खेले। छात्रों ने उनके जीवन की एकाकीपन का अनुभव हृदय के करीब से अनुभव किया।

शिक्षिकाओं ने भी उन बुजुर्गों के साथ बातचीत की और उनकी तश्तरी आंखों में किसी अपने का इंतजार का अनुभव भी किया। इसके पश्चात बुजुर्गों के बीच मिठाई एवं फलों का वितरण किया गया। प्रिसिंपल ने कहा कि चेशायर होम आकर हमने जीवन के एक अलग ही पहलु से रुबरू हुए। इन बुजुर्गों के जीवन जीने की चाह एवं इनका जीवन से संघर्ष हम सभी को प्रेरणा देता है।

शिक्षिका टीना ने कहा इस होम में आकर मेरा जीवन के साथ साक्षात्कार हुआ। शिक्षिका प्रियंका तिवारी ने कहा यह भ्रमण हम अपने जीवन में कभी भी हार ना मानने प्रेरणा देता है। इस अंत में शिक्षिका छवि ने कहा कि यह भ्रमण जहाँ दर्द से मिलाता है। वहीं यह भी बताता है जीवन हंसकर कैसे जीया जाता है। इन बुजुर्गों के जीवन में थोड़ी सी खुशियां लाने का प्रयास मुरली पारा मेडिकल रिसर्च कॉलेज की अदना सा प्रयास है। आने वाले साल में पुनः आने एवं आप के अनुभव का लाभ उठाने के साथ धन्यवाद ज्ञापन संस्थापक रंजना देवी ने दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर