Breaking News
Jamshedpur : कमलपुर में अवैध शराब के कारोबार का खुलासा, 10 पेटी विदेशी शराब के साथ गुमटी संचालक गिरफ्तार Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatsila : कुष्ठ उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता, 2027 तक पूरा देश होगा मुक्त – डॉ. प्रदीप्तो कुमार नायक

SHARE:

  • राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर डॉ. नायक ने घाटशिला में की अस्पताल का निरीक्षण

फतेह लाइव, रिपोर्टर

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कुष्ठ रोग विभाग के स्पेशल मॉनिटर डॉ. प्रदीप्तो कुमार नायक ने शुक्रवार को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 2027 तक पूरे देश से कुष्ठ उन्मूलन संभव है, लेकिन इसके लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है. डॉ. नायक ने कहा कि वह अब तक झारखंड सहित सात राज्यों का दौरा कर चुके हैं और इन राज्यों में कुष्ठ रोग की स्थिति सबसे खराब झारखंड में पाई गई है. उन्होंने बताया कि प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा कुष्ठ रोगियों के लिए 100 से अधिक योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन झारखंड में इन योजनाओं का लाभ रोगियों तक सही ढंग से नहीं पहुंच पा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : चुनाव संयोजक और सह संयोजक का सहयोग करेंगे सीजीपीसी के मनोनीत प्रतिनिधि: निशान सिंह

Gambhir Car Associate Motion Ads

केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ रोगियों तक नहीं पहुंच पा रहा

डॉ. नायक ने कहा कि कुष्ठ रोग सामान्यतः गरीब तबके के लोगों को प्रभावित करता है, और उनका प्रयास है कि इस रोग की दवा हर मरीज तक पहुंच सके. उन्होंने घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में अस्पताल प्रभारी डॉ. राजेंद्र सोरेन और जिला कुष्ठ रोग अधिकारी के साथ बैठक की और अस्पताल का मुआयना किया. डॉ. नायक ने कहा कि कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी स्कूल या कार्यालय में कुष्ठ रोगी के साथ भेदभाव किया जाता है, तो यह कानूनी रूप से गलत है और ऐसी शिकायत पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आजसू पार्टी ने यातायात पुलिस के खिलाफ शुरू किया आंदोलन, 6 जगहों पर चेकिंग पर उठाए सवाल

झारखंड में 383 कुष्ठ रोगी, 21 आश्रमों में हो रहा इलाज

इस अवसर पर राज्य के कुष्ठ निवारण अधिकारी अनिल कुमार और जिला कुष्ठ निवारण अधिकारी डॉ. मृत्युंजय धावड़िया भी उपस्थित थे. डॉ. धावड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में वर्तमान में 21 आश्रम चलाए जा रहे हैं, जहां कुष्ठ रोगियों का इलाज और देखभाल की जा रही है. वर्तमान में जिले में 383 कुष्ठ रोगी हैं, जिनमें से घाटशिला प्रखंड में 40 रोगी शामिल हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर