WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : 90 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत मुक वधीर विद्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले में 90 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम सह आउटरीच कैंपेन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह अभियान गिरिडीह के मुक वधीर विद्यालय अजीडीह और अन्य प्रखंडों में किया गया. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार, कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय और सचिव (प्रभार) के आदेशानुसार किया गया. 13 फरवरी को गिरिडीह प्रखंड के मुक वधीर विद्यालय अजीडीह में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सौरभ कुमार गौतम, न्यायिक दंडाधिकारी महबूब आलम, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय और वरिष्ठ अधिवक्ता विशाल आनंद ने अपने विचार व्यक्त किए. बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत ने कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया.

इसे भी पढ़ें: Potka : महुलडीहा गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

Gambhir Car Associate Motion Ads

विधिक सहायता की जानकारी का विस्तार

गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों में विधिक सहायता केंद्रों द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. यह कार्यक्रम पीएलबी के माध्यम से सुदूरवर्ती और पिछड़े क्षेत्रों में जाकर लोगों तक विधिक सहायता की जानकारी पहुंचाने का कार्य कर रहा है. कार्यक्रम में निशुल्क विधिक सहायता, निशुल्क अधिवक्ता की सेवाएं, मध्यस्थता और पीड़ित अनुदान योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है. इस अभियान में गादी श्रीरामपुर, फुलची, भलूवाही, बेलाटांड़, भंडारी, परसा टांड़, बनियाडीह, करणपुरा जैसी पंचायतों में डोर-टू-डोर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में पीएलबी सदस्य दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा, संगीता कुमारी, रंजना सिन्हा, सुरेश कुमार यादव, प्रवीण वर्मा, सुनिल कुमार, जयप्रकाश वर्मा, संतोष कुमार, कृष्णा प्रसाद और अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर