Breaking News
Jamshedpur Police : दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर Jamshedpur : हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप – रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व Jamshedpur : EYA Foundation ने खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाई दीपावली Pragya Nayan South Film Industry : गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम; अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर, देखें – Video Jamshedpur : 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन, कैंसर मरीजों और परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : डीडीसी ने विकास योजनाओं को लेकर की समीक्षात्मक बैठक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

डीआरडीए सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में पीएम आवास योजना व मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को बेहतर कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के अनुरूप आवास योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस सृजित करते हुए ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं को गति के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं सुनियोजित तरीके से कराएं ताकि सभी योग्य लोगों को इसका लाभ मिल सके.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जनता की आकांक्षाओं एवं उम्मीदों को पूरा करेगी हेमंत सरकार – डॉ. अजय

Gambhir Car Associate Motion Ads

इसके अतिरिक्त उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंडों में चल रहे कार्य प्रगति की क्रमवार जानकारी ली और लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा. उन्होंने अबुआ आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आमजनों के हित के लिए संचालित इन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर सफल बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है. इसके लिए सभी अधिकारियों को सक्रिय रूप से प्रयासरत रहने हेतु निर्देश दिया. उप विकास आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि संवेदनशील होकर लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रयास किये जाने चाहिए. साथ ही निरन्तर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए योजना की पूर्णता में तेजी लाना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने कहा कि हर स्तर से ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने के प्रयास होने चाहिए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर