फतेह लाइव, रिपोर्टर.
धन धन रामदास गुरु, जिन सीरिया तिने सवारया…
सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु दास जी का प्रकाश दिहाड़ा गिरिडीह मुख्य गुरुद्वारे में रविवार को हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में आकर जुगो जुग अटल श्री गुरु ग्रंथ साहेब के संमुख माथा-टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरपर्व के मद्देनजर दो दिन पूर्व ही मुख्य गुरुद्वारे में श्री अखंड पाठ रखा गया था, जिसका आज समापन किया गया। इसके उपरांत स्थानीय कीर्तनी द्वारा लगातार शब्द कीर्तन का दौर चला। इसके उपरांत संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया, जिसमे बड़ी संख्या में लोगों प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं इस मौके पर गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने भी गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका तथा शब्द कीर्तन का आनंद उठाया। इस मौके पर गुरु सिंह सभा गिरिडीह के प्रधान डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि गिरिडीह में भी प्रकाश दिहाड़ा पूरे धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यही हमारे गुरु रामदास जी हैं, जिन्होंने प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर अमृतसर में सरोवर का निर्माण करवाया था। जहां आज भी बड़ी संख्या में जाकर श्रद्धालु माथा टेकते हैं तथा वहां पर उनकी गहरी आस्था बनी हुई है।
इस अवसर पर डा मोंगिया ने तमाम गिरिडीह वासियों को बधाई दी। इस पूरे गुरूपर्व को सफल बनाने में गुरु सिंह सभा गिरिडीह के प्रधान गुणवंत सिंह के अलावा सचिव नरेंद्र सिंह शम्मी, डॉ अमरजीत सिंह सलूजा, सरदार देवेंद्र सिंह सरदार कुंवरजीत सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह सलूजा, सरदार चरणजीत सिंह सलूजा, सरदार परमजीत सिंह दुआ, सरदार भूपेंद्र सिंह दुआ, सरदार राजेंद्र सिंह चावला, सरदार राजेंद्र सिंह सहित सिख समुदाय के गणमाणय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।